Pakur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन सेंटर पर शुद्ध पानी एवं माक्स का किया वितरण.


ग्राम समाचार,पाकुड़। सेवा ही संगठन के तहत भाजपा पाकुड़ नगर के कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन सेंटर पर लगातार दो माह 22  वां दिन  05- अगस्त  बृहस्पतिवार को पाकुड़ पुराना सदर अस्पताल के कोविड19  टीकाकरण केंद्र में नगर अध्यक्ष भाजपा पंकज कुमार साह  के नेतृत्व में सेवाकार्य  जारी रहा। भाजपा नगर के द्वारा सेवा शिविर कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शबरी पाल किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह जिला मीडिया सह प्रभारी अशीम मंडल लगातार सेवा कार्य में कई घंटे पाकुड़ नगर कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर सेवा कार्य में लगे रहे। वैक्सीनेशन सेंटर पर काफी संख्या में भीड़ व गर्मी को देखते हुए  कार्यकर्ताओं के द्वारा सैकड़ों की संख्या में सीलबंद पानी का बोतल , मार्क्स का भी वितरण किया गया।  वैक्सीनेशन सेंटर पुराना सदर अस्पताल पाकुड़ को आज फिर 200 वैक्सीन प्राप्त हुआ। भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पुराना सदर अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन सेंटर पर भाजपा कार्यकर्ता कुर्सी पंक्ति वध लगाना सही समय पर सभी को वैक्सीन मिले इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही लगे रहते हैं। जिसके पास मार्क्स नहीं है उन्हें मार्क्स भी दिया जाता है  इस के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता बंधाई के पात्र हैं। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शबरी पाल भाजपा किसान मोर्चा के नेता कुंदन सिंह लगातार सेवा  कार्य में बढ़ चढ़कर  भाग लिया है ।सौ से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लिया सेवा कार्य में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं नगर महामंत्री पार्थ रक्षित ,नगर कोषाध्यक्ष राजा साह, , नगर उपाध्यक्ष पिका पटेल, , ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष तारक भगत , मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें