ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमार देवेश द्रिवेदी की अध्यक्षता में प्रखंड अंतर्गत सेविकाओं के साथ मासिक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में महिला पर्यवेक्षिका बॉबी कुमारी के द्वारा सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आंगनबाड़ी सेंटर में गैस का कनेक्शन और भी विभिन्न तरह की जानकारी सेविकाओं से लिया गया साथ ही साथ उन्हें सभी तरह के योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बीडीओ के द्वारा प्रखंड में चल रहे मॉडल बी एच एस एन डी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। वहीं उपस्थित पिरामल स्वास्थ्य प्रखंड परिवर्तन पदाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा सभी सेविकाओं को कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उसे यथाशीघ्र एमटीसी भेजने हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही साथ आगामी 26 सितंबर 2021 से चलने वाले पल्स पोलियो प्रोग्राम का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रखंड की सेविका मौजूद थी।
Pakur News: अमड़ापाड़ा बीडीओ के अध्यक्षता में सेविकाओं के साथ मासिक बैठक का आयोजन.

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें