Jamtara News:जरूरतमंद तक केंद्र सरकार की योजना को पहुंचाने में कार्यकर्ता सक्रियता दिखाएं।


 ग्राम समाचार, जामताड़ा।भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वैश्विक कोरोना महामारी नियंत्रण के प्रभाव कार्य बनाए रखने के लिए भाजपा केंद्रीय एवं राज्य कमेटी के निर्देश पर शनिवार को गांधी मैदान स्थित समाज कल्याण कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा नेता सह नप पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस एवं महामारी नियंत्रण विषय पर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा किया गया। मौके पर चर्चा किया गया कि वैश्विक महामारी से बचाव का एकमात्र सुरक्षा कवच टीकाकरण है पार्टी कार्यकर्ता हमेशा प्रयास करें कि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहे।

 वीरेंद्र मंडल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक चर्चा जन-जन तक नगर में होनी चाहिए। केंद्र सरकार ने सभी जरूरतमंद गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है एवं टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। सभी परिवारों को इसका लाभ मिले इसनिमित्त कार्यकर्ताओं को ध्यान देने की आवश्यकता है। नगर में चल रहे विकास कार्यों का चर्चा मंडल ने किया। सड़क ,बिजली, पानी,पीएम आवास, सफाई जैसी नगर के मूलभूत सुविधाओं पर नगर पंचायत जामताड़ा के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी मंडल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच में प्रकाश डाला,कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने मंडल के इस तरह का कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के प्रयासों का सराहना किया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष अनूप पांडे ,नगर महामंत्री,लखविंदर सिंह ,गोर बाउरी,अजय पांडे,चंदन राऊत,पप्पू चौधरी ,टिंकू नायक,रतन महतो, अजय पाल, कंचन दत्ता, सुबल दत्ता, मधुसूदन दत्ता, जितेन कर्मकार, अमित बावरी, सुशील हांड़ी, पार्थो बावरी, जीत दुबे, सागर महतो,सुनील महतो, प्रेम लाल सिंह, प्रेम नाथ राय, संदीप माझी,तपन दास,बाबू दास, रंजन दास, संतोष घोष, राजीव पाल, राजा घोष, चंदन राऊत, शिव मंडल  भारी संख्या में सभी वार्डों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें