Jamtara News: हर हर महादेव से गुंजा शिवालय

 

             शिवालय मे भक्तो कि उमड़ी भिड़ 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।सावन के तीसरे सोमवारी को प्रखंड  के अलग अलग मंदिरों में शिव के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।करमदाहा दुखिया महादेव मन्दरी में दूध, बेल-पत्र व जलाभिषेक करते हुए महिलाओं ने बड़ी संख्या में भगवान शिव की अराधना की यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जिले के शिवालयों में सुबह से ही लोगों की कतारें लगना शुरू हो गई। सुबह से महिलाओं, युवाओं व वृद्धों ने महादेव को जलाभिषेक किया। मौके पर सभी मंदिरों को खूबसूरत लरियों से सजाया गया। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग कतारों की सुविधा भी थी। बम भोले के भक्तों ने सावन मास के तीसरे सोमवार को शिवालयों में पूजा अर्चना की।


            भगवान शिव  की अराधना करते श्रद्धालू 

 हर हर महादेव व बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिरों में देर शाम महाआरती में सैकड़ों शिव भक्त शामिल हुए। सुबह पांच बजे से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का रुख करने लगे। शिवालयों के प्रवेश द्वार पर घंटे की ध्वनि सुबह से गूंजने लगी। बम भोले की जय, हर हर महादेव व बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, फूल, बेलपत्र, धतूरा व अक्षत चढ़ाकर पूजा अर्चना की। उमस के बावजूद शिव भक्त जलाभिषेक के लिए घंटों कतार में लगे रहे। भक्तों ने शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक भी किया। तीसरे सोमवार को महिलाओं ने व्रत रखा। मंदिर में पूजा के दौरान शिवलिंग पर गंगाजल व बेलपत्र चढ़ाया।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें