नारायणपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार का चर्चा करते भाजपा नेता।
ग्राम समाचार, जामताड़ा। जामताड़ा नप के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने नारायणपुर क्षेत्र का भ्रमण किया और कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार एवं समस्याओं के निदान से संबंधित चर्चा की। भ्रमण के क्रम में नारायणपुर प्रखंड के चंद्रपुर निवासी स्वर्गीय दयाल पंडित के घर पहुंचे परिवार सदस्यों के साथ बातचीत किया। मालूम हो कि दयाल पंडित सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए थे जिस का निधन धनबाद अस्पताल में इलाज के क्रम में हुआ था। मौके पर मंडल ने परिवार सदस्यों को सांत्वना दी। साथ जिला प्रशासन से आश्रित को पारिवारिक लाभ एवं पीएम आवास देने का मांग किया। मंडल के जाने से परिवार जन का भरोसा बड़ा साथी साथ मंडल ने आगे भी परिवार जनों को मदद करने का भरोसा दिया। मौके पर भाजपा नारायणपुर मंडल अध्यक्ष संजय ओझा,मंडल महामंत्री सरजू पंडित,जिला मंत्री सुशील पोद्दार,मुकेश पांडेय,मनोज पंडित,रामशरण पंडित,नकुल पंडित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे l
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें