Jamtara News:आदिवासी विधि विधान से प्रतिमा स्थापित एवं प्राण प्रतिष्ठा होगा

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर सोमवार को गांधी मैदान समीप नवनिर्मित स्मारक स्थल पर सिदो कान्हु मुर्मु की प्रतिमा स्थापित एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा। सिद्धू कानू मुर्मू सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद टुडु के नेतृत्व में प्रतिमा स्थापित एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रस्तावित है सभी कार्यक्रम को तीन चरणों में विभाजित किया गया है।

पहला सत्र सुबह  7 बजे से 11.55 तक सिदो कान्हु मुर्मू प्रतीमा छाटीयार काराम।सिदो कान्हु मुर्मू  के वंशज मान मंडल मुर्म,के अगुवाई में धर्म गुरु लश्कर सोरेन,काराम गुरु सितानात हांसदा, उनके टोली।नायके बाबा दिनेश मुर्मू,नारेनद्र मुर्मू, विष्णू मुर्मू, रामकिशोर मुर्मू,परेश मुर्मू एवं पांच नायके गोगो,10 कुवांरी कन्या,11 बालक द्वारा सम्पन्न होगा।

दुसरा सत्र 12 बजे से मुख्य अतिथि  झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो विशिष्ट अतिथि वसन्त सोरेन विधायक दुमका,लोबीन हेमरम विधायक बोरियो,डां इरफान अंसारी विधायक जामताड़ा एवं जामताड़ा के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में अनावरण, लोकार्पण सम्पन्न होगा।दोपहर 2 बजे से अतिथियों का उदघोष होगा। खिचड़ी प्रसाद के बाद तीसरा सत्र दोपहर 2 वाजे से विश्व आदिवासी दिवस समारोह होगा जिसमें मुख्य रूप से नन्दलाल सोरेन, श्यामलाल हेमरम, मनोरथ मरांडी, आन्दोलनकारी नैता सुनील कुमार बासके राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शुशील मरांडी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रो आनन्द राज खालको चुनूलाल सोरेन अमिता टुडू आदि आपना उदगार व्यक्त करेंगे। इसके बाद आदिवासी कालाकार आपना काला प्रर्दशन करेंगे। संध्या 5 बजे समापन होगा।

         जामताड़ा से गौतम औझा कि रिपोर्ट 


Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें