ग्राम समाचार, जामताड़ा। पिछड़े वर्गों को 27 फ़ीसदी आरक्षण मिले इस मांग को सुनिश्चित करने को लेकर आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर राज्यव्यापी सात दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को जिला आजसू संयोजिका आभा आर्या के नेतृत्व में आजसू पार्टी समर्थकों ने जामताड़ा प्रखंड के चेंगाय डीह, मदना डीह, नारायणपुर प्रखंड के खैरीडीह,कोरीडीह,घरचौकिया आदि गांव में जाकर लोगों के साथ बैठक की गई। मौके पर पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण की स्वीकृति मिले इस निमित्त हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सभी क्षेत्रों में संपन्न हस्ताक्षर अभियान की प्रति संग्रह कर केंद्रीय कमेटी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। मौके पर लोगों की मूलभूत समस्या एवं समाज की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा हुई। चल रहे नयाय यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिला। यात्रा में महिलाओं की वर्तमान समस्याओं से भी अवगत हुई।
मौके पर आभा आर्य ने कहा कि हम अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करते रहेंगे जब तक हमें मुख्यमंत्री हमारे अधिकार का 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दे देते। मौके पर निजामुद्दीन अंसारी , नेत्री तारा देवी ,गुल मोहम्मद ,अमित कुमार ,निजामुद्दीन अंसारी , निजामुद्दीन अंसारी ,मीना देवी, विश्वनाथ मंडल ,अशोक मंडल आदि शामिल थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें