ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 04.08.2021 को ग्राम - जामबाद प्रखंड पोड़ैयाहाट में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना (तेलहन) के अंतर्गत खरीफ 2021 में प्रत्यक्षण हेतु शत-प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मूंगफली बीज ( प्रभेद- धरनी) का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी पोड़ैयाहाट महेश्वरी यादव की उपस्थिति में किया गया। वरीय पदाधिकारी ऋतुराज अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के निदेशानुसार संकुल का चयन पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित कृषकों को बीज उपलब्ध कराया गया। वितरण कार्यक्रम में उपस्थित उप परियोजना निदेशक आत्मा राकेश कुमार सिंह द्वारा उपस्थित कृषकों को तकनीकी जानकारी दी गई एवं आधुनिक तकनीक से खेती हेतु प्रोत्साहित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि आप सभी अपने आसपास के किसानों को भी आधुनिक खेती हेतु प्रेरित करें ताकि तेलहन फसल उत्पादन में आशातीत वृद्धि हो सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी पोड़ैयाहाट के द्वारा बताया गया कि सभी किसान अपने अपने खेतों तेलहन का फसल लगाएं एवं लगाए गए फसलों का दो माह के बाद निरीक्षण भी किया जाएगा। पोड़ैयाहाट प्रखंड में खरीफ प्रत्यक्षण हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत मक्का (BIO-9544) 2 क्वीं0, अरहर (IPA-203) 2.4 क्वीं0, मूंगफली (धरनी) 6 क्वीं0 एवं धान बीज (IR-64) 4.8 क्वीं0 का वितरण किया जा रहा है।मौके पर पोड़ैयाहाट विधायक बोल बम मंडल, प्रगतिशील कृषक गंगाधर मंडल, मनोज हांसदा, सज्जाद अंसारी, होपना मुर्मू, पवन कुमार मंडल, चैतन्य मरांडी, बबीता देवी, माला देवी सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।*
Godda News: पोड़ैयाहाट में शत-प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण किया गया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें