ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बांका मुख्यालय के आदेश पर सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रही है जिसे लेकर चांदन थाना क्षेत्र के आनंदपुर ओपी भैरोगंज ओ पी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में स अ नि श्याम रजक पुलिस बल के सहयोग से मंगलवार दोपहर गस्ती के दौरान सिमुलतला कटोरिया मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर चलने वाली सभी दो पहिए
चार पहिया वाहन को रोक रोक कर डिक्की इंश्योरेंस मास्क सीट बेल्ट इत्यादि की जांच की गई। जिसमें कई चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान काटा गया। जिससे सभी चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में स अ नि श्याम रजक ने बताया कि इस कोरोना काल की घडी में सभी लोगों को मास्क उपयोग करना है। एवं वाहन चलाते समय आवश्यक कागजात के साथ गाइडलाइन को पालन करना जरूरी है जिससे रोड एक्सीडेंट्स पर अंकुश लग सके।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें