Chandan News: ऑल्टो कार में बैठे छह व्यक्तियों को एक बोतल शराब के साथ किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना पुलिस रोज की तरह सड़क सुरक्षा को वाहन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं वहीं आज दोपहर गस्ती के दौरान स आ नि जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ तैनात देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित बेंहगा पुल के समीप देवघर की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार JH10AW.9734 को संदेह पर रूकने का इशारा किया, तभी कार चालक रूकने के बजाय तेजी से भागने लगे जिसका पिछा करते हुए कुछ दुर पर ही धर दबोच कर चांदन थाना लाया गया।

जिसे तलाशी के दौरान कार में बैठे छह युवक को गिरफ्तार किया साथ में कार के डिक्की में छुपा कर रखे एक बोतल इंपीरियल ब्लू 750ml का अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस मामले ऑल्टो में सवार हेठ चांदन के बिट्टु कुमार पिता लखन रमानी,कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार निवासी शिवम कुमार पिता बच्चु राय व मनखुश कुमार पिता राजु राय तथा बम्पास टाउन देवघर निवासी सूरज कुमार पिता श्याम यादव,सौरभ कुमार पिता अशोक राय व जितेन्द्र कुमार के रूप में शामिल थे।इस संबंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मद्य उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लिए गये सभी 

युवकों को कोरोना जांच कर बांका जेल भेज दिया जाएगा। वहीं उत्पाद विभाग के निरीक्षक अजय कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक मधुसूदन यादव गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर कटोरिया थाना क्षेत्र के सोहलिया के पास एक पिकअप वैन से 580 बोतल शराब जब्त करने का मामला आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वैन देवघर से किराना दुकान का सामान लोड कर आ रहा था। जो बोरा के निचे छुपा कर 49 कार्टुन विदेशी शराब जिसमें रॉयल स्टैग एवं इंपिरियल ब्लू के 750ml का 580 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। दोनों तस्कर में एक कटोरिया थाना के ओझा बथान निवासी संतोष कुमार एवं बेलहर थाना के लुलहा महकारा निवासी अरविंद कुमार यादव के रूप में पहचान की गई। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें