Bounsi News: अज्ञात बाइक सवार एक महिला से ₹48000 छीन कर हुआ फरार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

अज्ञात बाइक सवार द्वारा एक महिला से ₹48000 छीन कर फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के जैन मंदिर रोड समीप शनिवार को अज्ञात बाइक सवार के द्वारा एक महिला से दिनदहाड़े ₹48000 छिंतयी की घटना को अंजाम दिया गया। दिनदहाड़े हुए वारदात से हड़कंप मच गया। जैन मंदिर रोड निवासी अजय कुमार झा की पत्नी रूपा रानी ने बताया कि, केनरा बैंक से रुपए निकासी कर वह लक्ष्मी देवी के साथ घर आ रही थी। इसी क्रम में घर के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक ने रुपए 



का पॉलिथीन छीन कर बौंसी मुख्य बाजार की तरफ भाग गए। इस घटना से हताश महिला आनन-फानन में बौंसी थाना पहुंची। जहां पुलिस से मदद की गुहार लगाई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फोन पर पीड़ित महिला को सूचना मिली कि ₹19500 बाइक सवार चोरों द्वारा भागने के क्रम में रास्ते पर गिरा हुआ मिला। जिसे बरामद कर लिया गया। वहीं थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। बताते चलें आए दिन बाइक सवार द्वारा पैसे छिंतयी करने की घटना थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही है। अपराधियों को पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है। बाइक सवार लुटेरे दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देने का काम कर रहे हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें