Bounsi News: थाना परिसर स्थित महिला कांस्टेबल क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो राइफल सहित 110 राउंड गोलियां जलकर राख

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

थाना परिसर स्थित महिला कांस्टेबल क्वार्टर में आग लगने से दो राइफल के साथ काफी संख्या में तड़-तड़-तड़ आवाज के साथ गोली जलने से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। घटना शनिवार दोपहर की बताई जाती है। हालांकि घटना में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। बताया जाता है  उस वक्त क्वार्टर के रूम में कोई महिला सिपाही मौजूद नहीं थी। महिला सशस्त्र बल पिंकी कुमारी एवं पुष्पा कुमारी सुबह पूजा करने के लिए गई हुई थी। इसी बीच कमरे में 


शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। बताया गया कि, एक सौ राउंड mm7 की गोली एवं 10 राउंड एसएलआर की गोली के साथ छह मैगजीन जिसमें एसएलआर का मैगजीन जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि, बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे धीरे-धीरे कपड़े में आग लग कर पूरे कमरे में फैल गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने वहां रखे महिला कॉन्स्टेबल के हथियारों को जलाकर बर्बाद कर दिया। जबकि काफी संख्या में गोलियों के भी जलकर बर्बाद होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलने के बाद अंचल से पहुंचे दमकल कर्मी सुमन कुमार सिंह और नवीन यादव ने आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष ने गोलियों की संख्या गिनती के बाद बताने की बात कही है। स्टाफ क्वार्टर में शनिवार को शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया।  स्टाफ क्वार्टर के एक कमरे में महिला पुलिस रहती थी। शनिवार पूर्वाहन पूजा करने के लिए गई थी। इसी बीच कमरे में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जानकारी के अनुसार राइफल सहित कई राउंड  गोली जलकर राख हुई है। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें