ग्राम समाचार,चान्दन,बांका। जानकारी के अनुसार प्रखंड से सटे जमुई जिला के मोहनपुर ग्राम निवासी रंजू देवी, पति नागेश्वर ठाकुर, उम्र 25 वर्ष ने परिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश में घर में रखे कीटनाशक दवाई खा ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में अचैत अवस्था में महिला को तुरंत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। लेकिन विडंबना यह रही कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी के कारण पीड़ित परिजनों के द्वारा हो
हल्ला करने के आधा घंटा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के डॉ बालकृष्ण चौधरी पहुंच कर बेहोश पड़े महिला का इलाज किया गया। लेकिन महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु डॉक्टर ने उसे तुरंत देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर करने के तत्पश्चात अस्पताल में एंबुलेंस नहीं रहने के कारण पीड़ित महिला के परिजनों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। परिजनों के अनुसार उक्त महिला की शादी 8 वर्ष पूर्व की गई है जिसमें 2 पुत्र सुमित कुमार एवं अमित कुमार के रूप में है।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें