बौंसी न्यूज: भारतीय जनता पार्टी बौंसी मंडल का पुनः किया गया विस्तार एवं फेरबदल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

भारतीय जनता पार्टी बौंसी मंडल के मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर ने अपने संगठन को पुनः विस्तार एवं फेरबदल करते हुए अभिषेक कुमार को भाजपा बौंसी मंडल महामंत्री एवं पंकज मांझी को युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इनके मनोनयन पर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर एवं कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेम्ब्रम ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि, अभिषेक कुमार एवं पंकज कुमार मांझी पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता है। ये हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित एवं संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इसका हमे पूरा 

भरोसा एवं विश्वाश है। इनके मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी बौंसी मंडल के सभी कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त है। मौके पर हर्ष व्याप्त करने वालों में, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, विक्की मिश्रा, अंजनी सिन्हा ,पूर्व भाजपा मण्डलध्यक्ष बंटी पाठक, संजीव पांडेय, भवानी मिश्र, प्रकाश चंद्र चौधरी ,संजीव सिंह ,चंदन झा, नईम खान, छोटू साह, राकेश ठाकुर,भाजपा मीडिया प्रभारी निर्मल झा, अवधेश कुमार, संजीत गुप्ता, विजय जैसवाल, सुवंश ठाकुर, रवि भगत, शंकर सिंह, नवल मिश्र, वीरेंद्र कुमार झुनकी, नीरू शर्मा, संध्या सिंह,श्रीकांत यादव, रविलाल मुर्मू ,मनीष राय, दीपक पांडेय,भवेश कुमार आदि थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें