ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
रोगी कल्याण समिति की बैठक रेफरल अस्पताल बौंसी के प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम उपस्थित थे इसके पूर्व विधयाक ने अस्पताल प्रांगण में चिल्ड्रेन इम्यूनाइजेशन सेंटर का भी फीता काट कर उद्घाटन किया गया। तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार एवं अन्य चिकित्सक एवं मैनेजर मनोज कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में बौंसी प्रखंड से संबंधित तमाम स्वास्थ्य उप केंद्रों के लिए रोगी कल्याण हेतु
कार्यकर्ताओं का चयन कर सबों को परिचय पत्र वितरण किया गया। जिसमें बौंसी प्रखंड के सभी पंचायत से कार्यकर्ताओं ने अपना उपस्थिति दर्ज कराया। मौके पर कटोरिया पूर्वी मंडल अध्यक्ष विश्वजीत जा, उपाध्यक्ष रमन झा,वकील यादव, महामंत्री प्रकाश चौधरी,अभिषेक कुमार,मंत्री अवधेश कुमार,भवेश कुमार ,उपाध्यक्ष छोटू साह युवा अध्यक्ष पंकज मांझी,साकेत मिश्रा मीडिया प्रभारी निर्मल झा,मुन्ना साह,नवल झा,पंकज झा,प्रमोद रॉय,राकेश ठाकुर,बबन झा,पंकज साह सहित सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष भी उपस्थित थे,तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा ने शिरकत की।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें