ग्राम समाचार,चांदन,बाँका। प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के अन्तर्गत प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी की एक विशेष आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से रामना परामर्श समिति के अध्यक्ष रवीश कुमार की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। इस गोष्ठी में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामयस मंडल, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी विनोद कुमार, चांदन कृषि समन्वयक रंजीत कुमार के द्वारा उपस्थित किसान गोष्ठी में बीज की महत्ता, शष्य प्रणाली, श्री विधि से खेती, विभिन्न फसलों से संबंधित कीट, एवं रोग व्याधि पर विशेष विस्तार से चर्चा की गई। वहीं कृषि पदाधिकारी रामयस मंडल ने उपस्थित
किसानों को बताया कि पोषक तत्व प्रबंधन करते हुए उर्वरक डीएपी की जगह एसएसपी व्यवहार करने एवं हरी खाद, वर्मी कंपोस्ट खाद, उपयोग करने की सलाह दी गई।प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा कृषकों को दी गई। इस मौके पर कृषि समन्वयक रंजीत कुमार ने प्रखंड क्षेत्र से आए किसानों को अपनी ओर अपनी वक्तव से आकर्षित करते हुए सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की अपील की। इस किसान गोष्ठी में प्रखंड के कृषि समन्वयक राकेश कुमार, दिलीप कुमार, विभास कुमार सिंह किसान सलाहकार पुष्पा कल्याणी, भोला प्रसाद, राजीव रंजन, कृष्ण देव यादव, चांदन प्रखंड के तमाम किसान सलाहकार एवं प्रखंड के सैकड़ों किसानों ने किसान गोष्ठी में भाग लिया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें