Bhagalpur News:भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न


ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रानी तलाव सबौर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष क्षेत्रीय प्रभारी भारतेंदु मिश्रा उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने बताया भारतीय जनता युवा मोर्चा आने वाले 5 सितंबर से पूरे भागलपुर जिले में युवा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम में प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कार्यकर्त्ताओं को अपनी दैनिक दिनचर्या पर भी ध्यान रखना होगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही आने वाले समय के नेता हैं। हमें अपने कार्य को फोकस करना है। उन्होंने कहा कि क्या हम पारिवार के आंतरिक कलह को सार्वजनिक करना पसंद करते हैं नहीं ना पसंद करते हैं। उसी तरह भाजपा पार्टी ही नहीं बल्कि एक परिवार है। अगर कोई भी कठिनाई या समस्या हो उसे सार्वजनिक ना करके बंद कमरे में समस्या को सुलझाना ज्यादा अच्छा है। बैठक को जिला प्रभारी आनन्द प्रकाश, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस बैठक मे भाजयुमो जिला महामंत्री मुरारी पासवान, जिला उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, रौशन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणब दास, उमाशंकर, भाजयुमो जिला महामंत्री सोनू आनंद, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक आनंद, संदीप शर्मा, सुमित गुप्ता, पंकज सिंह, जिला मंत्री कौशल कुमार, शुभम मिश्रा, सूरज जयसवाल, जिला मीडिया प्रभारी राज तेजस्वी, रमेश कुमार, करण किशोर एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित हुए।



Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें