रेवाड़ी, 5 जुलाई। जल शक्ति अभियान के तहत जिला में जागरूकता अभियान के साथ-साथ आमजन को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जल की एक-एक बूंद अमूल्य है, इसे व्यर्थ न जाने दें, जल है तो कल है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जल संग्रह व संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान चलाया हुआ है, जिसमें जल संरक्षण के स्त्रोत को विकसित करना और नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना शामिल है। जल शक्ति अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं, जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जल शक्ति अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के लिए पौधारोपण व सिंचाई बारे जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जल शक्ति अभियान बारे जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जल संचय, पौधारोपण के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक जल का संचय हो सके और बरसात का पानी बेकार न जाए इसके लिए रेन हार्वेस्टिंग बनाए जा रहे है।
डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैच द रेन जल शक्ति अभियान की शुरुआत की है और हम सबको इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देना होगा एवं पानी की हर एक बूंद का संचय करना होगा। पानी एक अनमोल प्राकृतिक संपदा है और इसी भावना से हम सबको इसका उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे अपने परिवार जनों, मित्रों और आस-पड़ोस के लोगों को भी जल के विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ न बहाने के लिए प्रेरित करें।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें