भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव को पंचायती राज चुनाव के लिए गठित दस सदस्यों की प्रदेश स्तरीय प्रबंधन समिति में डॉ अरविंद यादव को शामिल किया है। चेयरमैन डॉ अरविन्द यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहाँ हम आपको बता दें कि हरको बैंक चेयरमैन व रोहतक जिला प्रभारी डॉ. अरविन्द यादव प्रदेश स्तरीय पंचायती राज चुनाव समिति के सदस्य नामित हुए।
शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने नामों की सूचि जारी की है। इन दस नामों की लिस्ट में सांसद डीपी वत्स, कंवरपाल गुर्जर, कमलेश ढांडा, महिपाल ढांडा, पवन सैनी, अरविन्द यादव, रविंद्र बलियाला, शमशेर खरखड़ा, कल्याण सिंह और राजेश कुमार शामिल है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें