Rewari News : भाजपा निकालेगी शहीद रणबांकुरे के सम्मान में तीनों विधान सभा में तिरंगा यात्रा : हुक्म चन्द

देश के लिए बलिदान देने वाले रणबांकुरे के सम्मान को बरकरार रखने के लिए भाजपा ने जिला रेवाड़ी के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष हुकम चन्द यादव ने बताया कि देश के लिए बलिदान देने वालों की बदौलत ही आज हम अमन चैन से रह रहे हैं। उनके बलिदान को सम्मान देना हम सब का फर्ज बनता है। 



जिला अध्यक्ष ने बताया की  तिरंगा यात्रा के लिए पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव को जिला संयोजक बनाया गया ।इसी के साथ बावल विधानसभा का संयोजक सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल को बनाया तथा 9 अगस्त को बावल विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालने का दिन निश्चित किया गया। वहीं  रेवाड़ी विधानसभा में 10 अगस्त का दिन तिरंगा यात्रा के लिए सूचित किया जिस के संयोजक की जिम्मेदारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील मूसेपुर को दी गई । कोसली विधानसभा तिरंगा यात्रा की बागडोर माननीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को दी गई गई तथा 14 अगस्त कोसली विधानसभा में तिरंगा यात्रा के लिए दिन निश्चित किया ।
जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने इसी के साथ सभी मंडलों के पालक व सहपालक भी नियुक्त किए जिसमें रेवाड़ी मंडल की पालक नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव व  सहपालक जिला सचिव कुलदीप चौहान को, बीकानेर मंडल के पालक पूर्व मंत्री जसवंत बावल तथा सह पालक जिला सचिव उषा आर्या को, धारूहेडा मंडल के पालक पूर्व मंत्री विक्रम ठेकेदार व सह पालक जिला सचिव सुभाष यादव को, नाहड मंडल के पालक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल व सह पालक जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल, डहीना मंडल के पालक हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव व सह पालक जिला उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर को, बेरली मंडल के पालक सिंह राम मेहलावत तथा सह पालक जिला उपाध्यक्ष अमित यादव को, जाटूसाना मंडल के पालक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील मूसेपुर तथा सह पालक जिला कोषाध्यक्ष रोहन यादव को, बावल मंडल के पालक पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव  एवम सहपालक जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता को, गढ़ी बोलनी मंडल के पालक सेवाप्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सतीश खोला तथा सह पालक जिला उपाध्यक्ष अजय पटौदा को, खोलमंडल के पालक प्रदेश सह प्रवक्ता वंदना पोपली तथा सह पालक जिला उपाध्यक्ष राम दत्त भारद्वाज को बनाया गया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें