Rewari News : मनीष ग्रोवर के बचाव में आये केशव चौधरी, बोले- "किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष कर रहा राजनीति"

रेवाड़ी 16 जुलाई। पिछले 7 महीनों से किसान आंदोलन शांतिपूर्ण चल रहा है। लेकिन यह बात विपक्ष को हजम नहीं हो रही है। इसीलिए अब विपक्ष आए दिन आंदोलन के नाम पर कोई ना कोई विवाद खड़ा कर अपनी राजनीति चमका रहा है। पंचनद जिला अध्यक्ष केशव चौधरी ने कहा कि पंजाबी बिरादरी प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर के साथ खड़ी है क्योंकि उनकी कोई भी गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा किसानों को भड़का कर कभी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर हमले करवा रहा है तो कभी अश्लील हरकतें करने का मनघडंत आरोप लगा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ निरंतर बढ़ता देख विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में विपक्ष अब किसान आंदोलन के नाम पर दंगे भड़काने का काम कर रहा है। प्रदेश में सत्ता राजनीति करने से नहीं बल्कि जनता के दिलों में घर बनाने से मिलता है। प्रदेश की सरकार ने सबका साथ सबका विकास के तहत पूरे प्रदेश में समान विकास करवा कर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने विपक्ष को ललकार ते हुए कहा कि वह अपनी ओछी हरकतों से बाज आए वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें