Rewari News : पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के भाव में वृद्धि महंगाई को लेकर कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन



कांग्रेस हाईकमान के दिशनिर्देश अनुसार बावल हलके के  खोल खंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा डीजल पैट्रोल  गैस के बढ़े हुए दामों के खिलाफ खोल खंड कार्यालय के समक्ष  डॉ एम एल रंगा पूर्व मंत्री के नेतृत्व में  सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथो में बैनर  तख्तियां लेकर केंद्र  राज्य सरकार के खिलाफ प्र दर्शन किया  सभी प्रदर्शनकारियो ने नारो के माध्यम से डीजल पैट्रोल के बढ़े दामों को कम करवाने के लिए और  कृषि के तीनों काले कानूनों को निरस्त करवाने के लिए नारे लगाते हुए प्र दर्शन किया।   कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच हरिराम खोल ने बताया कि पिछले सात सालों से किसान मजदूर का बुरा हाल रहा है। बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है युवा वर्ग बेरोजगारी की मार से जूझ रहे है  लोगो के पास रोजगार के साधन नहीं रहे है ऐसे में सरकार ने डीजल पेट्रोल  गैस के दाम बढ़ाकर और महंगाई को बढ़ाकर आम आदमी को संकट में डाल दिया है इस अवसर पर डॉ एम एल रंगा ने बताया कि दक्षिण हरियाणा में एआईआईएमएस  सैनिक स्कूल को लेकर भेदभाव पूर्ण राजनीति की जा रही है ।जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार इन दोनों मामलों में बिल्कुल भी नहीं है जब जब चुनाव आते है एम्स के  मुद्दे पर वोट मांगी जाती है और चुनाव के साथ ही इन प्र स्ताव को  ठन्डे बस्ते में डाल दिया जाता है प्र दर्शन कारियो ने खंड विकाश अधिकारी खोल के माध्यम से केंद्र  राज्य सरकार को यह चेतावनी दी है कि यदि पैट्रोल डीजल  गैस के बढ़े हुए दाम वापिस नहीं हुए तो जिला और प्रदेश स्तर पर इसके विरोध में भारी प्र दर्शन किया जायेगा। इन्हीं  मुद्दों को लेकर रेवाड़ी मुख्यालय पर 10 जुलाई को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा   15 जुलाई को पेट्रोल पंपो पर जाकर सरकार के खिलाफ महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करेंगे इस अवसर पर प्रदर्शन कारियो में मुख्य रूप से सरपंच हरिराम खोलअमित नांधाकैप्टन मामन सिंह टिंटअखिलेश यादवरामकिशन  JE, अमितअमनलालचंदप्रदीपफूल सिंह हेडमास्टर ,प्रदीप ,महेंद्र सरपंच ,सुदेश बवाना गुज्जरइंस्पेक्टर सरदार सिंहजयपाल रूध  आदि मोजूद रहे

 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें