Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को विदाई दी


ग्राम समाचार, रांची ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट राँची पर विदाई दी। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज झारखण्ड से अपने पैतृक आवास रायरंगपुर (ओड़िसा) के लिए रवाना हुईं। इस मौके पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट राँची पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, महाधिवक्ता राजीव रंजन, प्रधान सचिव वंदना दादेल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, उपायुक्त छवि रंजन, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा तथा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन सहित अन्य ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पुष्प भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें