Pathargama News: पथरगामा में बिजली चोरी में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज




ग्राम समाचार, पथरगामा:- झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड रांची के पत्रांक संख्या 67 एडीजेपी के आलोक में गठित विद्युत चोरी निरोधक छापामार दल में शामिल कनीय विद्युत अभियंता दीपक कुमार और सहायक विद्युत अभियंता मनीष पूर्ति एवं कुशल श्रमिक गौरव कुमार सिंह और सुमन ताती द्वारा गत रात्रि चलाए गए छापामारी अभियान में कुल 10 लोगों पर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाए जाने पर पथरगामा थाना में मामला दर्ज कराया गया है| विद्युत कनीय अभियंता दीपक कुमार के द्वारा पथरगामा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार  अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाए गए चिलकारा के  लखीराम टूडू और मधु रमानी तथा खरियानी के गिरधारी यादव, बाबूलाल हेंब्रम और बरमसिया के चुनका मुर्मू, अमीन हासदा एवं पत्थर गामा के जनार्दन गुप्ता, सुमन गुप्ता, विंदेश्वरी साह और सत्यवान दास पर मामला दर्ज किया गया है|

अमन राज:- 

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें