ग्राम समाचार,पाकुड़। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया मैं विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस में विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर परिवार नियोजन पखवाड़ा में उद्धघाटन किया गया। पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवल कुमार के द्वारा उद्धघाटन के उपरांत योग्य दंपत्ति कपल को जनसंख्या नियंत्रण हेतु सामग्री का वितरण भी किया गया। उद्धघाटन के बाद चिकित्सा पदाधिकारी ने पुरुष नसबंदी पर बल दिया। कार्यक्रम 11 जुलाई से आगामी 24 जुलाई तक चलने की जानकारी दी। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है। इसके लिए सब को जागरूक होने की जरूरत है। सरकार परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिये कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने बताया देश में जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए हम दो हमारे दो के संकल्प के साथ जीवन जीना चाहिए। प्रभारी ने कहा परिवार नियोजन के लिए महिला बन्ध्याकरण तो होता ही रहता है। इस बार के कार्यक्रम में पुरुष बंध्याकरण को लेकर विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना है। इसके लिए सरकार प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। कार्यक्रम में प्रखंड परिवर्तन पदाधिकारी मनोज महतो के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे।
ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें