Pakur News: स्वयंसेवक ने तेगुड़िया ग्राम में बनायाभूमि सुपोषण सामूहिक अभियान.


ग्राम समाचार,पाकुड़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाई  पाकुड़  द्वारा ग्राम विकास व पर्यावरण के अंतर्गत "भूमि सुपोषण सामूहिक अभियान" के तहत  भूमि पूजन पकुड़िया प्रखंड के तेगुड़िया ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।  संघ के विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  अब किसानों के बीच पहुंचने की तैयारी में है। इसके लिए एक वृहद अभियान की कार्ययोजना बनाई गई है।  इस नए अभियान का उद्देश्य किसानों की स्थिति को बेहतर बनाना है। इसके लिए संघ संस्थाओं, संगठनों और विशेषज्ञों की मदद भी लेगा। संघ भूमि सुपोषण अभियान के  जरिए संघ कहीं न कहीं किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या को जानेंगे। उन्होंने कहा कि संघ जैविक खेती से संबंधित योजना पर काम करेगा।संघ ने अपने 2021 के प्रतिवेदन के अनुरूप शारीरिक, बौद्धिक, सेवा, विशेष, संपर्क और प्रचार से जुड़े प्रमुख कार्य किए। मगर, इस बार विशेष तौर पर कृषि, किसान और गांव पर फोकस रखा जा रहा है। आने वाले दिनों में ग्राम विकास, ग्राम संकुल, ग्राम संस्कृति उत्सव और गौ-सेवा के क्षेत्र में कार्य प्रस्तावित हैं। गौरतलब है कि देशभर में किसान आंदोलनरत हैं। इस कार्यक्रम के जरिए संघ किसानों के बीच पहुंचकर अपनी पैठ मजबूत करने का भी काम करेगा। साथ ही यजमान के रूप में खंड कार्यवाह विनोद कुमार साहा एवं उनकी धर्मपत्नी कविता देवी,  पर्यावरण जिला संयोजक श्री देवेंद्र वर्मा ,कृषक मित्र समेत अन्य कई परिवार उपस्थित हुए।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें