Pakur News: संस्था ने तीन जगहों में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच बांटे दूध, गंगाजल, बेल पत्र व फूल


ग्राम समाचार,पाकुड़। पवित्र महिना सावन के प्रथम सोमवारी को सत्य सनातन संस्था पाकुड़ ने शहर के भगतपाड़ा शिव मंदिर, ठाकूर बाड़ी शिव मंदिर व सिद्धार्थ नगर रेलवे कॉलोनी चौक में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच दूध, गंगाजल, फूल व बेल पत्र का नि:शुल्क वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने कहा कि संस्था  सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। सावन के प्रत्येक सोमवारी को श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था समाजिक कार्यों के लिए  हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उदेश्य सनातनियों को सहयोग बचाना है। इसी उदेश्य के साथ संस्था के सदस्य एकजुट होकर कार्य कर रहे है। शहर के भगतपाड़ा में सस्था के मीडिया प्रभारी तारक भगत, राजा साहा, राजेश यादव व चंदन रक्षित, रेलवे कॉलोनी चौक पर अमर कुमार, गौतक कुमार व ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में अमीत मिश्रा सहित अन्य सदस्यों के द्वारा भक्तों के बीच दूध, गंगाजल, बेल पत्र व फूल का वितरण किया गया। शिविर में पूजन सामग्री लेने की भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने शाररीक दूरी का पालन करते हुए पूजन सामग्री ग्रहण किया। इसके उपरांत संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे के नेतृत्व में हिरणपुर प्रखंड स्थित धरनीपहाड़ शिव मंदिर  में भक्तों के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसाद का जमकर आनंद उठाया।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें