Jamtara News: 72 वां वन महोत्सव कार्यक्रम

 माड़ालो में 72 वां वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित, वन के महत्व का हुआ बखान


ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट जामताड़ा:

सोमवार को नाला प्रखंड अंतर्गत बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के माड़ालो गाँव स्थित वन भू खंड में 72 वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में संथाल परगना क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सतीस चंद्र राय, उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज,पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा उपस्थित थे। मौके पर श्री महतो ने कहा पेड़ पौधे आक्सीजन का एक मात्र स्रोत है, उन्होंने कहा आज हमारी जमीन वृक्ष रहित होता जा रहा है, हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस धरा को वृक्षों से अच्छादित करना होगा तभी पृथ्वी पर मानव या अन्य प्राणियों को बचाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा हमें जीने के लिए आक्सीजन की आवश्यकता है जो केवल वृक्ष से ही प्राप्त है, इसके अलावे वृक्ष हमारी अर्थनीति में भी मददगार साबित होता है। उन्होंने कहा आज हमारे क्षेत्र के कई मेहनत कस लोग आम सहित अन्य फलदार वृक्ष लगाकर सालाना लाखों रुपये के फल बेचते हैं। उन्होंने कहा बेकार पड़े भूमि पर वृक्ष लगाकर हमलोग बहुत सारे फायदे ले सकते हैं। उन्होंने कहा मानव द्वारा प्रकृति के साथ किये गए खिलवाड़ के परिणामस्वरूप आज पृथ्वी पर मानव को तरह तरह के मुसिबतों का सामना करना पड़ता हैं। अगर समय रहते मानव सचेत नहीं हुआ तो आने वाले समय में हमें इसके भयंकर दुष्परिणाम भोगने पड़ेंगे। उन्होंने कहा मानव सभ्यता आज प्राकृतिक संपदा का इस प्रकार दोहन कर रहा है, इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा आज प्रत्येक परिवार को वृक्षारोपण तथा इसका संरक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा खाली पड़े जमीन पर  कई उद्योगपतियों की नजर लगी हुई है, अगर वृक्षारोपण नहीं होता है और जमीन पर कल कारखाने लग जाऐंगे तो प्राकृतिक संतुलन ओर भी बिगड़ जाएगा, जिसका दुष्परिणाम हमारे मानव सभ्यता को भुगतान पड़ेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक संथाल परगना सतीस चंद्र राय ने कहा वन महोत्सव की शुरुआत 1950 में की गई थी, उसी समय तत्कालीन राष्ट्रपति डां.राजेन्द्र प्रसाद एवं मौलाना अब्दुल कलाम की दुरदर्शी सोच के परिणाम स्वरूप 21 जुलाई को वन महोत्सव का प्रारूप तैयार किया गया। मौके पर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा, सीओ सुनीता किस्कू, डीएफओ प्रमिला कुमारी, आशीष तिवारी, उज्जवल भट्टाचार्य, जयधन हांसदा, बासुदेव हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे। मंच संचालन सफीउद्दीन अंसारी ने किया।


ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार जामताड़ा


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें