भगवान जगन्नाथ का निकला रथयात्रा, हर्ष उल्लास का बना माहौल
ग्राम समाचार बिन्दापाथर (जामताड़ा):
प्रखण्ड क्षेत्र में रथयात्रा के शुभ अवसर पर बलदडुबा अखाड़ा आश्रम, मोहनाबांक, बिन्दापाथर आदि जगहों में भगवान जगन्नाथ का रथयात्रा धुम धाम से निकाला गया। भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलराम के जय जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा। जिसमें श्रद्धलुओ में भक्ति भाव देखा गया। सभी आम जनमानस झारखण्ड सरकार के कोविड दिशानिर्देश के अनुपालन करते हुऐ मास्क का उपयोग एवं समाजिक दुरी का पालन करते हुए भगवान जगन्नाथ का नमन किया तथा सुख शांति, समृद्धि का कामना किया।
- ग्राम समाचार रिपोर्टर, बिन्दापाथर (जामताड़ा)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें