ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति के दिशा-निर्देश अनुसार आज 15 जुलाई को आजसू गोड्डा प्रखंड इकाई का पुनर्गठन हेतु सम्मेलन का आयोजन सिंहवाहिनी स्थान, जमनी गोड्डा में किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संजीव महतो ने की जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने किया और संचालन पूर्व जिला सचिव दयानंद भारती ने किया। सम्मेलन में श्यामसुंदर महतो को प्रखंड अध्यक्ष व संतलाल साह को सचिव और दयानंद भारती, राजेंद्र महतो व उदय कुमार महतो को जिला समिति सदस्य चुना गया। सहयोगी संगठनों में से अनुसूचित जाति महासभा के अध्यक्ष राम प्रसाद दास व पिछड़ा वर्ग महासभा का अध्यक्ष देवेंद्र महतो उर्फ श्यामसुंदर और बुद्धिजीवी मंच का अध्यक्ष गंगा प्रसाद साह को एवं सचिव बासुदेव ठाकुर को चुना गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय सचिव संजीव महतो ने कहा कि आजसू पार्टी गठन काल से झारखंडी मूल्यों पर आधारित संघर्ष किया है । राज्य की जनता आजसू को ही बेहतर विकल्प मान रही है। पार्टी के नेताओं का दायित्व बनता है कि झारखंड हीत के विषयों को नेतृत्व करे और बेहतर झारखंड की दिशा में संघर्षशील रहे और पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो का राज्य के प्रति जो सोंच संवेदनायें हैं उनके विचारों को आमजन तक पहुंचायें। झारखंड की वर्तमान सरकार अपने ही किये चुनावी वायदों को निभाने में अबतक हर मोर्चे पर असफल है। मुख्य अतिथि सह प्रखंड प्रभारी देवेंद्र महतो ने कहा कि पार्टी के नेता जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें संगठन लोकहीत के कार्य में हर एक नेता कार्यकर्ता के साथ खड़ी रहेगी। मौक़े पर चयनित पद धारियों के अलावा जितेंद्र महतो, बाबुलाल यादव, चंदन दास, संजय यादव, खगेश महतो, हंसोधर महतो, रीतलाल महतो, टुनटुन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Godda News: श्याम सुंदर बने गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष एवं संतलाल बने सचिव

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें