Godda News: बीजेपी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री ने किया गोड्डा का दौरा




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो के आगमन पर गोड्डा ओबिसी मोर्चा ने किया भव्य स्वागत। ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रीतम गाडिया ने बताया की राष्ट्रीय मंत्री के इस संगठित दौरा के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति के बारे में बताया गया। मंत्री महोदया ने बताया की संगठन में ही शक्ति है और किसी भी पार्टी के लिये उनके कार्यकता ही नींव है। कार्यकताओ के कार्यों पर हमेशा पार्टी की नजर रहती हैं और पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने का कार्य करती है। हम सभी पहले पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता है बाद में पदाधिकारी है। पदाधिकारी तो केवल कार्य संचालित करने हेतू बनायें जातें है असली कार्य तो हम कार्यकर्ता बन कर ही करतें है। जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने भी पुष्प गुष्छ देकर सम्मानित किया। ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार ने मंत्री का स्वागत पुष्प गुष्छ देकर किया एवं सभी कार्यकताओ का मंत्री से परिचय कराया। अंत मे महामंत्री दिनेश यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।मौके पर जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार, उपाध्यक्ष प्रीतम गाडिया, महामंत्री दिनेश यादव, शैलेन्द्र सुमन, बबिता मोदी, विकास कुमार महतो, राकेश यादव पप्पू, रोहित, नागेन्द्र, आदि कार्यकता उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें