Godda News: हॉकी गोड्डा ने दी भोलानाथ सिंह को बधाई



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोला नाथ सिंह बतौर हॉकी इंडिया डेलिगेट टोक्यो ओलम्पिक में शामिल होंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने बताया की सलीमा टेटे और निक्की प्रधान के इंडियन टीम में शामिल होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब हॉकी झारखण्ड की इस शानदार उपलब्धि ने हॉकी झारखण्ड से जुड़े लोगों की खुशी दोगुनी कर दी है। सभी जिला में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में हॉकी गोड्डा के तमाम पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने अध्यक्ष श्री सिंह को बधाई देते हुए उनके सुखद टोक्यो यात्रा की कामना की है।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें