ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव ने कहा कि अपने सुख-चैन का त्याग कर दूसरों की भलाई के लिए काम करने वाले एवं जिले के अन्य सहयोगी कर्मियों के जज्बे को सलाम। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि चिकित्सकों का हमारे जीवन में काफी महत्व है। या यूं भी कह सकते हैं कि हमें स्वास्थ्य रखने में डॉक्टरों की अहम भूमिका होती है। अपने सुख-चैन को त्याग कर दूसरों की भलाई के लिए वे दिन रात अपने ड्यूटी पर तैनात रहते हैं आज कोरोना संकट में हमारे लिए अपनी जान की परवाह किये बिना जिस तरह वो अपना कर्तव्य निभा रहे हैं, वो समाज के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ज्ञात हो कि भारत में डॉक्टर्स डे की शुरुआत 1991 में की गई थी। तब से हर साल 01 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। भारत के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ0 बिधानचंद्र राय को सम्मान और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। डॉ0 राय को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। उनके जन्म दिवस को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। जिसका एकमात्र उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके अहम योगदान को दर्शाता है।
Godda News: जिले में चिकित्सकों का योगदान अहम- उपायुक्त

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें