ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- नगर परिषद वार्ड 06 के पार्षद प्रीतम गाडिया के द्वारा शुरू की मुहीम को आज 2 महीने से अधिक हो गये और यह सेवा निर्वाध रूप से जारी है।इस मुहीम में +2 विधालय गोड्डा के 96 बैच के कक्षा मित्रों का सहयोग भरपूर मिला जिनके सहयोग से यह मुहिम आज तक चल पा रही हैं। श्री गाडिया ने बताया की अब सैकड़ो लोगों को इस मुहिम के माध्यम से खाद्यान्न पैकेट जिसमें चावल, दाल, तेल, नमक, चुड़ा, साबून, आलू और कई तरह के मसालों की सेवा प्रदान की गई। व्यक्तियों की पहचान हेतु सभी वार्ड पार्षदो से अनुरोध किया गया था जिसमें धर्मेन्द्र हाजरा, गप्पू सिन्हा, गुणानंद झा, साहिल मेहरा, शंभू झा एवं दिलीप साह पार्षदो ने अपने अपने वार्डो से योग्य लाभुको को स्वयं आकर सामान उपलब्ध कराया।
श्री गाडिया ने बताया की लोक डाउन 1 मे स्व:निर्मित मास्क और एक साबुन की सेवा संपूर्ण वार्ड मे उपलब्ध करवाई गई थी तो लोकडाउन 2 मे सांसद निशिकांत दुबे के माध्यम से उपलब्ध आक्सीजन सिलेंडर से लगभग 40 लोगो को सेवा प्रदान की गई और आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा उपलब्ध इम्यूनिटी बुस्टर के लिये कबसुर कुडिनीर वितरित किया गया। साथ ही और भी आवश्यकतानुसार वस्तुयें उनके द्वारा उपलब्ध करवायी गई। श्री गाडिया ने बताया की किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए जनता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है।वो स्वयं आजीवन मानव सेवा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है इस जीवन को मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें