बौंसी न्यूज: थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने की।  जनता दरबार में  जमीन विवाद से जुड़े मामलों  के साथ क्षेत्र से आए कई मामलों की सुनवाई की गई। आधे दर्जन मामलों का निष्पादन किया गया। 

अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, जमीन संबंधी विवाद को लेकर नए मामले के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। जबकि पुराने प्राप्त आवेदन के आलोक में कई मामलों का निष्पादन किया गया है। जनता दरबार में आने वाले लोगों से स्पष्ट कहा जाता है कि, यहां भूमि विवाद को लेकर ही सुनवाई की जाती है। जानकारी हो कि हर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के लोग जनता दरबार में आकर फरियाद लगाते हैं।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें