बौंसी न्यूज: बौंसी प्रखंड के हाई स्कूल विद्यालयों के लिए शिक्षा प्रेमी का किया गया चयन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी प्रखंड स्थित सीएनडी उच्च विद्यालय बौंसी के प्रांगण में कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम की अध्यक्षता में, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद इंसाफ की उपस्थिति में विद्यालय शिक्षा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बौसी प्रखंड के हाई स्कूल विद्यालयों के शिक्षा प्रेमी का चयन किया गया। वहीं प्रभाकर झा को सीएनडी उच्च विद्यालय के शिक्षा प्रेमी के रूप में चयनित किया गया। एलएनडी उच्च विद्यालय के शिक्षा प्रेमी के रूप में संध्या सिंह का चयन किया गया। उच्च 

विद्यालय मनियारपुर के शिक्षा प्रेमी के रूप में अशोक कुमार सिंह को चयनित किया गया। साथ ही उच्च विद्यालय जबड़ा के लिए मणिकांत चौधरी, दुर्गा शक्ति उच्च विद्यालय शक्तिनगर के लिए फुलेश्वर यादव, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिशनपुर के लिए बाबूलाल यादव, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैरी के लिए गौरी देवी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मदारी के लिए मनोज मिश्र, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बभनगामा के लिए लालमोहन यादव, उत्क्रमित उच्च विद्यालय फागा के लिए राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय झपनियाँ के लिए अभिषेक कुमार, उत्क्रमित 

उच्च विद्यालय गोकुला के लिए श्रीकांत चौधरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिंगेश्वरी के लिए मदन चौधरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय महाराणा उर्दू के लिए हीरालाल मंडल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय भंडारीचक के लिए संजीत गुप्ता एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय शोभासर सिकंदरपुर के लिए नितिन चौधरी का चयन शिक्षा प्रेमी के रूप में किया गया। मौके पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, जदयू  नेता उमेश यादव,भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक कुमार ,मीडिया प्रभारी निर्मल झा,श्रीकांत चौधरी,पप्पू पंडित, पंकज मांझी, श्रीकांत यादव एवं सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें