ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव में पति द्वारा शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दलिया गांव निवासी संतोष कुमार पत्नी ममता देवी के साथ मारपीट कर रहा था। इसकी सूचना पीड़ित पत्नी ममता देवी ने गुरुवार को देर रात पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के निर्देश पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि, शराबी पति हमेशा घर में शराब पीकर हंगामा करता है। जिससे तंग आकर पत्नी एवं अन्य परिजनों के
द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन दे दिया गया। जिसके बाबत पत्नी एवं अन्य परिजनों की शिकायत पर शराबी पति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि, बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। सरकार द्वारा शराबबंदी के कानून को सख्ती से लागू करने के लिए प्रशासन द्वारा कई बार छापेमारी अभियान चलाकर शराब को जप्त किया जाता है। शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जाता है। फिर भी बौंसी प्रखंड में कुछ ऐसे लोग हैं। जिनके अंदर प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है। प्रशासन को खुली चुनौती देते हैं और शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते रहते हैं।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें