ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
थाना क्षेत्र के श्याम बाजार से पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। बताया गया कि, 2009 में अवध किशोर पंजियारा ने मिठाई दुकानदार नंदकिशोर शाह से रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद
नंदकिशोर साह ने बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गुरुवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार अवध किशोर पंजियारा को जेल भेज दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें