ग्राम समाचार,चांदन,बाँका। बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला गया। जिसमें चान्दन थाना के आनंदपुर ओपी भैरोगंज थाना मोड़ के समीप एवं (लालपुर) बाबू महल आम बगीचा के करीब कटोरिया सिमुलतला मुख्य सड़क पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष के नेतृत्व में स० अ० नि० श्याम रजक, सुरक्षा बल के सहयोग से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस क्रम में रोड पर चलने
वाले चार पहिया दो पहिया वाहन चालकों को रोक रोक कर डिक्की, हेलमेट, मास्क, के साथ वाहन की आवश्यक कागजात की जांच की गई। वही चार पहिए वाहन चालकों का सीट बेल्ट इत्यादि की जांच की गई। इस दौरान जांच क्रम में गड़बड़ी पाए जाने वाले वाहन चालकों से लगभग₹5000 का जुर्माना वसूला गया। जिससे बेवजह सड़क पर घूमने वाले बाइक चालकों में हड़कंप मचा रहा।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें