ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी प्रखंड में दो जगहों पर 280 लोगों को कोरोना का टीकाकरण लगाया गया। अस्पताल प्रबंधक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुरानी अस्पताल सहित साढ़ामोड़ में 280 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। बताया गया कि, 280 वैक्सीन प्राप्त हुआ था। जो टीकाकरण को पूरा किया गया है। 280 लोगों को
वैक्सीन देते हुए स्वास्थ्य कर्मी |
वैक्सीनेट करने के साथ ही 30 मिनट तक सभी लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया। जिसके बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दी गई। मालूम हो की, बौंसी प्रखंड में लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीका की कमी के वजह से कई दिनों तक टीकाकरण बाधित भी रहा है। इधर लगातार दो दिनों से टीकाकरण जारी है। जिससे लाभुकों को टीका लगाया जा रहा है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें