बौंसी न्यूज: आज जनता इस बढ़ती महंगाई से त्रस्त है :- मदन मेहरा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। रसोई गैस भी रिकार्ड स्तर पर है। पेट्रोलियम पदार्थों के मंहगा होने से महंगाई अपने चरम पर है। सब्जी, फल, तेल, दाल के साथ ही जरूरी सभी सामान महंगे हो गए हैं। खेती-किसानी के इस दौर में डीजल की बढ़ती कीमतों ने किसानों को तोड़कर रख दिया है। लोग बारिश के इंतजार में रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। किसान, व्यवसायी सहित निम्न और मध्यम वर्ग के लोग बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मदन मेहरा ने कहा कि, राष्ट्रवाद एक विश्वास पंथ या राजनीतिक विचारधारा है। जिसके द्वारा व्यक्ति अपने गृहराष्ट्र के साथ अपनी पहचान बनाता है या लगाव जाहिर करता है। यह एक ऐसी अवधारणा है। जिसमें राष्ट्र को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन भाजपा तो राष्ट्रवाद, हिंदुत्व से सराबोर है। जो प्रगतिशील नहीं अतीत का पिछलग्गू है। इसमें धार्मिक जातीय का 

सांस्कृतिक पहलू हावी है। कभी हिंदू के नाम तो कभी मुसलमान के नाम इत्यादि। देश को आजाद हुए आज इतने साल गुजर गए। लेकिन आज के भाजपा शासित सरकार ने देश की आवाम जनता के लिए क्या किया? आज जनता इस बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल ₹100 से ऊपर पार कर गई। डीजल के दाम में बेतहासा व्रिद्धि से किसान काफी परेशान है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरा मानना है कि, देश के मेहनतकश अवाम आज भी भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, सड़क, पुल, पानी, बिजली और आवाम की सुरक्षा, देश की सुरक्षा पाने से वंचित हैं। यह सारी सुविधाएं पूंजीपति और समप्रदायवादी लूटते चले आ रहे हैं। इस लूट तंत्र को समाप्त करने के लिए कोई भी पहल नहीं हो रही है। देखा जा रहा है कि, आम जनता हो या गरीब दलित या महिला उनकी कोई सुरक्षा नहीं। दलितों पर अत्याचार, महिलाओं के साथ बलात्कार, अपहरण हो रहा है। लेकिन इस परिस्थिति को समझने या सुनने कोई भी बड़े ओहदे के नेता सामने नहीं आ रहे हैं। दलित महादलितों पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं। परंतु कोई भी दलित के बड़े नेता या मंत्री दलितों के हितों या सुरक्षा सम्मान एवं उनके दुःख दर्द में शामिल नहीं होते देखे जाते हैं। कुछ दलितों के बड़े नेता या मंत्री फूलों का हार पहन कर कहते हैं कि, अब दलितों पर जुल्म नहीं होगा। राजनीति के तहत प्रेरित होकर झूठे वादे करते हैं। अगर ऐसा होता रहा। तो विभिन्न धर्मों, जातियों, वर्गों में बांटे देश की स्थिति नाजुक होती चली जाएगी। जो भविष्य के लिए सही नहीं रहेगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें