Bhagalpur News:आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया पीएम का पुतला


ग्राम समाचार, भागलपुर। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ शनिवार को नगर कांग्रेस कमिटि के तत्वावधान में बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सह भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च कचहरी चौक से निकाला गया। आक्रोश मार्च महात्मा गाँधी पथ, राजेन्द्र प्रसाद रोड, खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक, सुजागंज होते हुए स्टेशन चौक पहुँचा। जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत मात्र 76 डॉलर प्रति बैरल है। जो वर्ष 2014 की तुलना में आधी है। फिर भी जनता को 100 रूपये से अधिक की कीमतों का भुगतान पेट्रोल और डीजल के लिए करना पड़ रहा है। इसकी वजह सरकार द्वारा भारी भरकम टैक्स लगाया जाना है। लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार जनता की परेशानियों की बजाय अपनी झोली भरने पर आमादा है। जिसका खामियाजा देश की आम जनता मजदूरों, किसानों को भुगतानी पड़ रही है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि सरकार डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर जनता पर बेवजह मँहगाई थोप रही है। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अभय आनन्द कहा कि कांग्रेस पार्टी पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ तब तक संघर्ष करती रहेगी जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता है। जिला कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत से जनता मँहगाई की मार झेल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमिटि (मध्य) के अध्यक्ष सौरभ पारिक ने किया। इस कार्यक्रम अवसर पर अध्यक्ष कांग्रेस कमिटि परवेज जमाल, कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द, कार्यकारी अध्यक्ष बिपिन बिहारी यादव, कोविड सेल के चेयरमेन पंकज सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि अभिषेक चौबे, नगर अध्यक्ष पूर्वी रविन्द्रनाथ यादव, नगर अध्यक्ष पOसह द० सोईन अंसारी, राजेश सिंह, मिन्टू कुरैशी, मनीष यादव, विवेक जैन, शिवशंकर सिन्हा, अभिमन्यु यादव, रवि कुमार, सीताराम वर्मा, बन्टी दास, परवेज आलम, आशुतोष राय, बड्डु खान, गुंजन ठाकुर, डा० राकेश साह, गौरव जैन, विष्णु शर्मा, बाबर अंसारी, विनय मिश्रा, भीम यादव इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें