चांदन न्यूज: आपसी भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी रंजिश में एक मौत 8 घायल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड अंतर्गत चांदन थाना क्षेत्र के बियाही मोड़ के समीप परही गांव में एक पुरानी जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में गुरुवार की देर रात हिंसक झड़प हो गई। चांदन पुलिस के अनुसार गांव के जीवलाल यादव तथा डमरुधर यादव के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर चांदन थाना परिसर में गत शनिवार 23 जुलाई को लगाए गए जनता दरबार में भूमि विवाद निपटारा के लिए आवेदन दिया गया था। जिसे अंचला अधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने अगले शनिवार को सुनवाई होने की बात कही गई थी। इसी बीच गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे के आसपास हिंसक झड़प का रूप ले लिया। झड़प में दोनों पक्ष हरवे हथियारों से लैस होकर आमने-

सामने में भिड़ंत के साथ साथ जमकर मारपीट होने लगी होने लगी। मारपीट के क्रम में  डमरुधर यादव का पक्ष कमजोर पड़ गया। जिससे  इस पक्ष के कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें डमरुधर यादव भी शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार सभी घायलों को चांदन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन घायल डमरूधर यादव को गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक देवघर में डमरुधर यादव की देर रात करीब 11:00 बजे के आसपास मौत हो गई। डमरुधर यादव सिलजोरी पंचायत के पूर्व मुखिया कैलु यादव के पुत्र थे। इधर मृतक के पुत्र शिव प्रकाश यादव ने बताया उसके पिता को जमीन 

विवाद में गोतिया के लोगों ने ही पीट पीट कर मार डाला। जिसे देवघर झारखंड पुलिस ने मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही डीएसपी प्रेमचंद्र सिंह ने भी मौके का मुआयना कर मामले की जांच पड़ताल की। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मामले में शुक्रवार की सुबह तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत मिलने पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना से आहत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अब देखना है चांदन पुलिस इस घटना को किस तरह आगे की कार्रवाई करती है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें