ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी मुख्य बाजार स्थित डाकघर के समीप शनिवार को ऑटो की टक्कर में एक 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार गोड्डा झारखंड के पथरगामा कोरका निवासी राधा देवी अपने घर जा रही थी। बताया जा रहा है कि, राधा देवी अपने मायके बौंसी के मडुआवरण गांव से अपने घर कोरका जा रही थी। इसी क्रम में बौंसी मुख्य बाजार स्थित डाकघर के सामने पीछे से ऑटो ने
टक्कर मार दी। जिसके कारण महिला का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रूपम उपाध्याय ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया। जख्मी महिला का एक्सरे के बाद पता चला कि, पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। महिला के बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि मौका का फायदा उठाकर ऑटो चालक ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें