Rewari News : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने भाजपा जिला अध्यक्ष मा. हुकुमचंद यादव एवं जिला प्रभारी संदीप जोशी से विचार विमर्श करके युवा मोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्षो की नियुक्ति की। 


भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि नियुक्त किए गए मंडल अध्यक्ष निम्न प्रकार से है

रेवाड़ी मंडल                  विकास कुमार (रेवाड़ी)
खोल मंडल                   सुबेसिंह (खोल)
धारुहेड़ा मंडल               हितेश कुमार (धारुहेड़ा)
गढी बोलनी मंडल          कृष्ण चौकन (मंगलेश्वर)
बावल मंडल                  महेश यादव (नैचाना)
बेरली मंडल                  कर्मपाल यादव (खुसपुरा)
डहीना मंडल                 नरेन्द्र गुलिया (डहीना)
जाटूसाना मंडल             कुशल राज (जीवडा)
नाहाड मंडल                 मोहित यादव (कोसली)
बीकानेर मंडल              कप्तान (नीरपुर)

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मा. हुकुमचंद यादव ने बताया कि युवा मोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्षो की नियुक्ति संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा मे लिया गया कदम है। जिससे पार्टी और संगठन को और अधिक बल मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

सभी नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षो ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष मा. हुकुमचंद यादव एवं जिला प्रभारी संदीप जोशी का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे वे पूरी इमानदारी से पूरा करेंगे और पूर्ण समर्पण से संगठन के विस्तार और विकास के लिए कार्य करेंगे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें