Pakur News: हुल क्रांति वीरो की गौरव गाथा की झलक है,वीर सपूतों को नमन : मिसफिका हसन


ग्राम समाचार,पाकुड़। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी  प्रवीण कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञेप्ती जारी कर कहा कि हुल दिवस के मौके जिले सभी प्रखंडों में  वीर सपूतों के स्मरण में सिद्धू कन्हू , चांद - भैरव के प्रतिमा एवं तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि अँग्रेजी हुकूमत, ज़मींदारों, सेठ साहूकारों के अत्याचार के विरोध में सिदो कान्हू, चाँद भैरो, फूलो झानो के नेतृत्व में जो आवाज़ उठी और ये आवाज़ जो एक आंदोलन बन गई और उस आंदोलन में हज़ारों लोगों की जान गई उसी बलिदान को स्मरण करने का दिवस “हूल दिवस” है।ओर इस पूरी श्रद्धा भाव से जिला भर में मनाया गया। पाकुड़ नगर में सिदो-कान्हू,चांद-भैरव की प्रतिमाओं पर भाजपा जिला अध्यक्ष बलराम दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। एवं सिदो-कान्हू पार्क परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन ने हूल दिवस की आज की प्रासंगिकता पर विस्तृत रूप से चर्चा की। इस अवसर पर  ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे, भाजपा की प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ,पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता,जिला परिषद के अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ,अनुग्रहित प्रसाद साह,नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा,विवेकानंद  तिवारी , विश्वनाथ भगत , दिलीप सिंह, हिसाबी राय,असीम मंडल,सोहन मंडल ,पार्थ रक्षित, पिंका पटेल ,अजय भगत, मनोरमा देवी , प्राची चौधरी, श्रीकांत भाई माली, राजा साह, तारक भगत,जीतू सिंह ,रतन भगत,ऋषि सिंह साधना ओझा इत्यादि उपस्थित रहे। भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह,रामधन मुर्मू, मुख्तार सोरेन,पलटन मराण्डी  ने भी माल्यार्पण किया।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें