ग्राम समाचार, पाकुड़। स्थानीय कांग्रेस भवन पाकुड़ में जिला अध्यक्ष उदय लखमानी के नेतृत्व में राहुल गांधी के जन्मदिन सादगी से मनाने का विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि 19 जून को सुबह 11:00 बजे कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण कांग्रेस, भवन पाकुड़ में इकट्ठा होकर एक साथ सदर अस्पताल, पाकुड़ जाएंगे जहां मरीजों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, फल,साबुन, राशन इत्यादि का वितरण किया जाएगा। विचार विमर्श में जिलाध्यक्ष के अलावा पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मनसारूल हक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष क्रमश: अनुप सिन्हा विश्वास, प्रमोद डोकानिया, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला सचिव असलम अंसारी एवं कृष्णा यादव, जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा, हजीकुल आलम, सिराजुद्दीन, प्रदीप रजक, अवधेश कुमार झा, राम विलास महतो, मिथुन मरांडी, आबिद अंसारी आदि मौजूद थे।
ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें