Pakur News: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के विश्वनाथ भगत एवं हिसाबी राय का किया जोरदार स्वागत.


ग्राम समाचार, पाकुड़। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा पाकुङ जिले का जिला अध्यक्ष हिसाबी राय एवं विभाग प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद भगत के नामों की घोषणा की गई है।  भगत पाकुड़ एवं साहिबगंज दो जिलों के प्रभारी होंगे और हिसाबी राय पाकुङ जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का काम देखेंगे। घोषणा के साथ ही जिले के लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। पाकुड़ रेलवे मैदान में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के द्वारा दोनों कार्यकर्ता को माला पहना कर एव पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिसमे मुख्य रूप से  भाजपा नेता अनुग्रहित प्रसाद साह,नगर परिषद के अध्यक्ष सम्पा साहा,  उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा सहित पाकुड़ शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।श्री राय ने बताया की जनसंख्या समाधान फाउंडेशन आज समय की मांग है।इस संगठन का मूल उद्देश्य हमारे देश में अवाध गति से बढ़ रही जनसंख्या को रोकने हेतु टू चाइल्ड पॉलिसी को लागू कराना है।  एक कड़ा कानून बनाना है । इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से  जागरूकता फैलाकर बतावरण निर्माण करना है। इस अवसर पर अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से भारत का दूसरा स्थान है।जिसके कारण देश में अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही है।जनसंख्या के तीव्र गति से बढ़ने के कारण सीमित संसाधनों पर जनसंख्या का बोझ बढ़ता जा रहा है जिसके कारण देश के समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही है।विश्वनाथ प्रसाद भगत ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी,भुखमरी, शिक्षा,स्वास्थ्य,विधि व्यवस्था,भ्रष्टाचार इत्यादि की जो समस्याएं बनी है इसका कारण एकमात्र और अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि ही है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा की जनसंख्या को रोकने के लिए देश में जन जागरण की अत्यंत आवश्यकता है।  सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों को भी इस अभियान में शरीक होने की आवश्यकता है तभी हमारा राष्ट्र मजबूत और स्वावलंबी बन सकेगा। मौके पर अनिकेत गोस्वामी ने किया एवं कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राणा ओझा,अशोक प्रसाद,शबरी पाल, दुर्गा मरांडी,सिखा देवी,साधना ओझा, बेला मजूमदार केकारानी सिन्हा,तुलसी बर्धन,राजेश डोकानियां, धर्मेंद्र कुमार साह,राणा शुक्ला,राजेश यादव,सुनील सिंह चंद्रवंशी,सोहन मंडल,जीतू सिंह मिथिलेश मंडल,घनश्याम टेवङीवाल  आदि  कार्यकर्ता मौजूद थे।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें