Jamtara News: भाजपाईयों ने मनाई धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

 ग्राम


 समाचार ,  नाला ( जामताड़ा)-- नाला प्रखंड अंतर्गत खैरा भाजपा पार्टी कार्यालय में बुधवार को भाजपाइयों ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बारी -बारी से धरतीपुत्र वीर बिरसा मुंडा की चित्रपट पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबल चंद्र सिंह ने कहा कि अंग्रेजों से मुक्ति पाने के लिये आदिवासियों का नेतृत्व करने वाले, सामाजिक जन जागृति द्वारा आदिवासियों का कल्याण करने वाले ,धरती आबा बिरसा मुंडा जी की आज पार्टी कार्यालय में पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला संयोजक दिलीप हेंब्रम ने कहा कि धरती के महामानव जिन्होंने 'अबुआ दिसुम अबुआ राज ' यानी "हमारा देश हमारा राज" का नारा दिया और देश को स्वतंत्र और अंग्रेजों के चुंगल से बचाने के लिए अपनी जान की भी कुर्बानी कर दी और हमारे देश को एक नई दिशा और दशा प्रदान की ऐसे महामानव का व्यक्तित्व और कृतित्व हम और हमारे आने वाले पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन के रूप में कार्य करता रहेगा। हम उन महामानव के चरणो में कोटि कोटि प्रणाम करते हैं जिन्होंने देश हित में अपना सब न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर पुष्प समर्पित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबल चंद्र सिंह ,जिला संयोजक दिलीप हेम्ब्रम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष यादव ,संदीप यादव, नरेश यादव आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

मधुमिता कुमारी , ग्राम समाचार, नाला ( जामताड़ा )

Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें