Jamtara News: भंडारबेड़ा उच्च विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, बिरसा मुंडा के मुर्ति पर माल्यार्पण

 ग्राम समाचार नाला: नाला प्रखंड क्षेत्र के भंडारबेड़ा उच्च विद्यालय के एक कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो भी शिरकत किए। इस दौरान उक्त कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की ।इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी । उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर 1899 में बिरसा मुंडा का आंदोलन प्रारंभ हुआ । देश और समाज के हित में अनगिनत आंदोलन के बाद 9 जून 1900 में इस देश के महान स्वतंत्रता आंदोलन के नायक भगवान बिरसा वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा अंग्रेजों के शोषण ,दमन अत्याचार से आदिवासी समाज को मुक्त करने के लिए संघर्ष किया था । इतना ही नहीं उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास ,नशाखोरी आदि के खिलाफ भी आवाज उठाई और समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सर्वदा प्रयत्नशील रहे। आज हम उनके त्याग और बलिदान के बदौलत समाज में स्वतंत्र रूप से  माथा उठा कर जी रहे हैं।उनकी कुर्बानी को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता । उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सर्वदा मार्गदर्शक बना रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति से भी विद्यालय विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सानंद मोहन माजी ,पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली, शिक्षक निधि राम दास, तपन कुमार झा, सुजीत कुमार माजी, प्रफुल्ल कुमार विद के अलावे जनार्दन भंडारी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

फोटो--- बिरसा मुंडा की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण करते झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो।


   -मधुमिता कुमारी, ग्राम समाचार, नाला (जामताड़ा)

Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें